संघ शताब्दी वर्ष विजयादशमी पर्व पर निकला भव्य पथ संचलन।

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयादशमी पर्व पर स्थानीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल से भव्य पथ संचलन निकाला गया। जहां मंचासीन मालवा प्रांत के ग्राम विकास सहसंयोजक प्रचारक सोहन परमार खंड संचालक मगन कटारा, एवं समाजसेवी मोरसिंह सिंगाड उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रचारक सोहन परमार मालवा प्रांत के ग्राम विकास सहसंयोजक,ने अपने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि संघ का यह शताब्दी वर्ष हम सभी के लिए गौरव का विषय है। 1925 से संघ के स्वयंसेवक निरंतर राष्ट्र सेवा और समाज उत्थान में जुटे हैं। चाहे देश में प्राकृतिक आपदा हो, सामाजिक संकट हो या कोई चुनौतीपूर्ण परिस्थिति, संघ के कार्यकर्ता सदैव आगे बढ़कर सेवा कार्य में जुटते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लंबी तपस्या और त्याग का ही परिणाम है कि आज हम गर्व से स्वयं को हिंदू कह पाते हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने इतिहास का उदाहरण देते हुए कहा कि मात्र 17 वर्ष की आयु में राजा गोगा देव ने मुगलों से लूटे गए सोना-चांदी को वापस दिलवाकर देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की मिसाल पेश की थी।
पथ संचलन नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बस स्टैंड, नीम चौक, डारियां मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ले से वापस स्कूल पर आकर संपन्न हुआ। संचलन के दौरान जगह-जगह पर समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्वयंसेवकों ने करतब, ध्वनि और अनुशासित कदमताल से नगरवासियों का मन मोह लिया।




