संघ शताब्दी वर्ष पर ग्राम बोलासा में भव्य हिंदू महासम्मेलन हुआ संपन्न, लोकगीत गायक कलाकार शशांक तिवारी के भजनों ने बांधा समा…!

#Jhabuahulchul
झकनावदा@नारायण राठौड़
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर बोलासा ग्राम में भव्य हिंदू महासम्मेलन एवं सामाजिक सामूहिक समरसता का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और उत्साहपूर्ण के वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन में सर्व हिंदू समाज के 6 हजार से भी अधिक महिला-पुरुषों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
इस आयोजन में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक शशांक तिवारी द्वारा मत पड़ो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में…जैसे एक से बढ़ कर मधुर आवाज में गीतों की प्रस्तुतियां दी गई जिससे सर्व हिन्दू समाज झूम उठा ।
भव्य शोभा यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों होते हुवे रामदेव मंदिर के समीप बोलासा घाट तक निकाली गई ,भव्य शोभायात्रा में भगवा ध्वज, भारत माता के चित्र एवं धार्मिक नारों के साथ समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयकारों से संपूर्ण ग्राम सनातन और भक्ति भाव से गूंज उठा। शोभायात्रा का उद्देश्य समाज में जागरण, एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश देना रहा।

शोभायात्रा के उपरांत बोलासा घाट प्रांगण में हिंदू सम्मेलन एवं धर्मसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रजत जी चौहान जिला प्रचारक झाबुआ ,एवं संत जन संतोष गिरी जी महाराज श्रृंगेश्वर धाम,जितेन्द्रानंद जी महाराज नरसिंगआश्रम रायपुरिया, रामा जी महाराज मोकमपुरा द्वारा मां भारती एवं सरस्वती माता के चित्रों पर पूजन-अर्चन तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
धर्मसभा में वक्ताओं द्वारा कहा गया कि हिंदू समाज का संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है। गौ माता की रक्षा करना हिन्दू धर्म का कर्तव्य है ,उन्होंने जाति-पात से ऊपर उठकर एक सूत्र में बंधने, प्रेम, स्नेह और भाईचारे के साथ रहने का आह्वान किया तथा सनातन संस्कृति की रक्षा और सामाजिक समरसता पर विशेष बल दिया गया।
धर्मसभा के पश्चात सामाजिक सामूहिक भोज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ पंक्ति में बैठकर भोजन किया। यह भोज सामाजिक समरसता और समानता का सशक्त प्रतीक रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम बोलासा, सेमरोड, पीठड़ी, अम्बापाड़ा,तारखेड़ी, गरवाखेड़ी, टांडा, चंद्रगढ़,मोहकमपुरा, कानाकुवां , लामडीपाड़ा आदि ग्रामवासियों का सहयोग एवं संघ कार्यकर्ताओं एवं हिंदू समाज के पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।




