रोटरी क्लब ने किया जल मंदिर का शुभारम्भ…..

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
साईं चौराहा स्थित साईं मंदिर पर एवं टीचर्स कॉलोनी स्थित गणेश मंदिर के समीप रोटरी क्लब द्वारा मानव सेवा के क्षेत्र में 2 स्थाई जल मंदिर का शुभारम्भ ओमप्रकाश गुप्ता की स्मृति में शोभा देवी गुप्ता एवं नीतेश गुप्ता इन्दौर के सौजन्य से किया। राहागीरों को शीतल एवं शुद्ध जल मिले, इसलिए रोटरी क्लब ने सूख कंठों को तृप्त करने के लिए आगामी गर्मी को देखते हुए प्याऊ का शुभारंभ किया गया। शुभारम्भ समाजसेवी रवि सुराना, एल्डरमैन वेदप्रकाश बसेर, पत्रकार विमल जैन, पार्षद लाखन देवाणा नटवर, पटवारी रामबाबू रविन्द्र पडवाल द्वारा सम्पन्न हुआ। रोटरी क्लब के अध्यक्ष गोविंदसिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। पश्चात अतिथियों ने जल मंदिर का शुभारंभ किया। रोटरी क्लब संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा नगर के हर कार्य के लिए हमेशा अग्रणी गई है ऐसे पुनित कार्यों के सदैव सहयोग मिलता हैं और सभी के सहयोग से हम मानव सेवा के कार्य करते हैं। समारोह के अतिथियों ने संबोधित कर रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की अनुमोदना करते हुए हरेक सेवा कार्यों में सहयोग को बात भी कही। प्रकाश पांचाल, धर्मेंद्र पाटीदार, तुलसीराम पाटीदार, सौरभपांचाल, पवन सोलंकी, दर्पण पांचाल, हार्दिक पांचाल उपस्थित रहे। संचालन भारत मिस्त्री ने किया।



