
#Jhabuahulchul
बामनिया@जितेंद्र बैरागी
बामनिया-भेरूगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे रेलवे ट्रैक पर एक युवती के ट्रेन से कटने की सूचना मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बामनिया रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।घटना स्थल खवासा चौकी क्षेत्र में आने के कारण खवासा पुलिस को भी सूचना दी गई। जिसके बाद खवासा पुलिस करीब रात 12:30 बजे मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।मृत युवती की पहचान आशा पिता शांतिलाल वसुनिया निवासी झांगर, ग्राम पंचायत नारेला के रूप में हुई है। फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।



