रायपुरिया

रायपुरिया के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. त्रिवेदी की धर्मपत्नी शिव बाला त्रिवेदी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर..

#Jhabuahulchul 

रायपुरिया@राजेश राठौड़ 

ग्राम के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अंबादत्त त्रिवेदी की धर्मपत्नी तथा विजय त्रिवेदी की मातुश्री श्रीमती शिव बाला त्रिवेदी का आकस्मिक निधन हो गया । मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव की धनी श्रीमती त्रिवेदी के देहावसान की खबर जैसे ही नगर और आसपास के क्षेत्रों में फैली, समूचे अंचल में शोक की लहर दौड़ गई। वह स्वर्गीय शिक्षक हेमंत शुक्ला एवं रजनीकांत शुक्ला की बड़ी बहन थी। उनके निधन को समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

श्रीमती त्रिवेदी की अंतिम यात्रा उनके निज निवास से शुरू होकर पम्पावती नदी के तट पर पहुंची, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया गया। इस दुखद घड़ी में समाज के प्रबुद्ध जनों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!