रायपुरिया

रायपुरिया में तेज आंधी से मां भद्रकाली मंदिर का ध्वज गिरा, बड़ा हादसा टला..!

रायपुरिया@राजेश राठौड़

रायपुरिया-पेटलावद मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे तेज आंधी-तूफान के चलते मंदिर का ध्वज अचानक जमीन पर गिर गया। घटना के समय मंदिर परिसर में पुजारी के परिजन पास ही बैठे हुए थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि लगभग 500 वर्ष पुराना यह मंदिर अब जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। मंदिर पुजारी दशरथ भारती के अनुसार ध्वज सीमेंट-कंक्रीट से मजबूती से लगाया गया था, लेकिन तेज आंधी के कारण वह टूटकर गिर गया। उनका मानना है कि यह शुभ संकेत नहीं है।

ध्वज गिरने से मंदिर के एक पिलर में भी दरारें आ गई हैं। वहीं मंदिर की दीवारों में भी पहले से दरारें पड़ने लगी हैं, जिससे इसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी मंदिर के अंदर लगा भारी घंटा गिर चुका है, हालांकि उस समय भी कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया था।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मंदिर की मरम्मत और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!