सारंगी
रणजीत हनुमान अष्टमी पर खेड़ापति हनुमान जी मंदिर पर एक कुंडी यज्ञ का हुआ आयोजन, सुंदरकांड की चौपाई पर हुआ यज्ञ…!

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
रणजीत हनुमान अष्टमी पर खेड़ापति हनुमान जी सारंगी मंदिर पर सुंदरकांड की चौपाई पर एक कुंडी यज्ञ का आयोजन किया गया। खेड़ापति हनुमान जी का पंडित प्रदीप उपाध्याय एवं मूलचंद दास जी बैरागी द्वारा अभिषेक कर श्रृंगार एवं चोला चडाकर विधि विधान से पूजन पाठ कर यज्ञ की शुरुआत की करीब 3 घंटे चले इस यज्ञ में भक्तों ने आहुतियां दी यज्ञ के बाद हनुमान जी की महाआरती उतारी गई एवं महाप्रसाद दी का वितरण किया गया इस आयोजन में नगर के भक्तों ने शामिल होकर धर्म लाभ लिया।




