सारंगी
राधे कृष्ण मंदिर पर तैयारी नगर में शालिग्राम तुलसी विवाह की धुम,,,आज होगा तुलसी विवाह,,,भक्तों में काफी उत्साह..!

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
कार्तिक माह में दीपावली पर्व मनाने के बाद कार्तिक माह की एकादशी को शालिग्राम तुलसी विवाह की नगर के सदर बाजार में स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर विवाह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है तुलसी विवाह होने के बाद ही सभी समाज वर्ग में विवाह शुरू हो जाते है।
राधा कृष्ण का आकर्षित श्रृंगार किया गया मंदिर को आकर्षक विद्युत साज सज्जा सजाया गया है सभी समाज वर्ग की महिलाएं मंदिर पर एकत्रित होकर शादी की पूरी रसमें पूरी कर रही है गणेश स्थापना, हल्दी ,मेहंदी लगाकर शालिग्राम जी को दूल्हा बना कर मंगल गीत बना बनी गाकर ढोल पर नृत्य कर विवाह का आनंद ले रही है आज वर निकासी तुलसी विवाह मे शालिग्राम भगवान का बैंड बाजे के साथ पूरे नगर में बनोला निकाला जाएगा तोरण की रश्म पूरी होने के बाद तुलसी विवाह संपन्न होगा।





