परवलिया

परवलिया स्कूल चौराहे पर बड़ा हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल,,,डंपर चालक मौके से फरार..!

#Jhabuahulchul

परवलिया@उमेश पाटीदार 

परवलिया स्कूल चौराहे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रेत से भरा एक ट्राला निकलते समय सड़क किनारे स्थित बरगद के पेड़ की भारी टहनी से टकरा गया, जिससे पेड़ का एक हिस्सा ट्राले के ऊपर गिर पड़ा। हादसे के दौरान सामने लगा विद्युत पोल भी गिर गया।

इसी दौरान बाइक से गुजर रहा एक युवक पेड़ और बिजली पोल के नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना देने के बावजूद 108 एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को निजी वाहन से थांदला सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान देवचन्द बाबोर सालपुरा परवलिया  (45) वर्ष की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी स्थान पर अक्सर स्कूल के बच्चे खड़े रहते हैं। गनीमत रही कि घटना के समय वहां बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!