मेघनगर

पिछ्ले दिनो हुई दुर्घटना में 4 माह की मासूम को आई थी दोनों पैरों में गंभीर चोट,पड़वाल हॉस्पिटल ने दिखाई मानवता, बच्ची का किया निशुल्क उपचार..

#Jhabuahulchul 

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

मेघनगर थाना प्रभारी ने डॉक्टर से की थी सहयोग की अपील..

पिछले दिनों हुई एक सड़क दुर्घटना में , जहां बाइक पर सवार एक दम्पत्ती अपनी 4 माह की बच्ची को लेकर कहीं जा रहे थे किंतु रास्ते में ही एक खतरनाक दुर्घटना में वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत गई , तो वहीं वाहन पर सवार 4 साल की मासूम और उसकी मां की जान बच गई ।

घटना के बाद घायल बच्ची और उसकी मां को तुरंत स्थानीय पढ़वाल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पता चला कि 4 साल की मासूम बच्ची को दोनों पैरों में गंभीर चोटे आई है। गरीब आदिवासी परिवार की बच्ची के सर से पिता का साया उठ चुका था ऐसे में दोनों पैरों की टूटी हुई हड्डी का महंगा उपचार कराना मुश्किल लग रहा था ऐसे समय में स्थानीय पडवाल हॉस्पिटल के डॉक्टर किशोर नायक ने मानवता दिखाई और बच्ची का निशुल्क उपचार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!