पेटलावद

पेटलावद के प्राथमिक शाला गामड़ी का निरीक्षण: पेयजल व्यवस्था सुधारने के निर्देश, 2 दिवस में टैंकर उपलब्ध कराने को कहा…

#Jhabuahulchul 

पेटलावद डेस्क। पेटलावद क्षेत्र के प्राथमिक शाला गामड़ी विद्यालय में आज पेयजल व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अमले ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में तहसीलदार पेटलावद अनिल कुमार बघेल, नायब तहसीलदार सारंगी अंकिता भिड़े तथा बीआरसी श्रीमती रेखा गिरि शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय में पेयजल की उपलब्धता और गुणवत्ता को लेकर बच्चों, पालकों, ग्रामीणजनों, जनप्रतिनिधियों एवं रसोइयों से विस्तृत चर्चा की। सभी के समक्ष कथन भी लिए गए। ग्रामीणों एवं विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि संस्था में पीने के लिए स्वच्छ पानी ही लाया जाता है।

रसोइया रेशम, ललिता और सुन्दर ने जानकारी दी कि बर्तन धोने के लिए पानी कुएं से लाया गया था, जबकि पीने का पानी वे अपने घर के पास से विद्यालय आते समय लेकर आती हैं। इस पर तहसीलदार ने संबंधित कुएं का पानी खाली करवाकर उसकी समुचित सफाई कराने के निर्देश दिए।

पीएचई विभाग की टीम द्वारा विद्यालय में पाइप लाइन और मोटर सुधारने का कार्य भी किया जा रहा है, ताकि पेयजल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। सरपंच को निर्देशित किया गया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दो दिवस के भीतर पानी का टैंकर उपलब्ध कराया जाए, जिससे बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी अधिकारियों को बताया कि उन्हें स्वच्छ पानी ही पिलाया जा रहा है।

बीआरसीसी द्वारा संस्था प्रमुख को निर्देश दिए गए कि भोजन निर्माण के समय प्रतिदिन स्वयं उपस्थित रहें, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही बच्चों को पानी पिलाने से पूर्व स्वयं उसी पानी का उपयोग करने तथा प्रतिदिन भोजन का सैंपल सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!