पेटलावद ब्लॉक में साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित, करडावद स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण…!

#Jhabuahulchul
पेटलावद डेस्क। नेहा मीना के कुशल नेतृत्व एवं जितेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में शिक्षा और साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 मार्च को पेटलावद ब्लॉक में साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संकुल सह समन्वयक एवं समन्वयकों की उपस्थिति में आयोजित की जा रही है।
इसी क्रम में खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्रीमती रेखा गिरि स्वामी द्वारा करडावद विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 20 अक्षर साथियों द्वारा परीक्षा दी जा रही थी। इनमें हीरालाल जग्गू मैड़ा (67 वर्ष), रूपाली बाई (61 वर्ष), भूरी बैरागी (59 वर्ष), धर्मा मेड़ा (60 वर्ष), पूंजी बाई (53 वर्ष), कलाबाई प्रजापत (56 वर्ष) और झामा बाई (50 वर्ष) सहित अन्य ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लिया।
निरीक्षण के दौरान बीआरसी द्वारा कक्षा छठी और सातवीं की स्थानीय परीक्षाओं का भी अवलोकन किया गया। कक्षा छठी में 85 में से 82 विद्यार्थी तथा कक्षा सातवीं में 66 में से 60 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है।
इसके साथ ही पीएम पोषण योजना के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें मीनू के अनुसार विद्यार्थियों को भोजन प्रदान किया जा रहा था। बीआरसी द्वारा भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई।
इस अवसर पर बीएससी श्री राजेश पाटीदार, श्री लालसिंह अम्लावर, ब्लॉक समन्वयक शंकर मकवाना, सह समन्वयक नईमुद्दीन काजी, जन शिक्षक कुशाल सिंह नायक, प्राचार्य मोहन सोलंकी, शिक्षिका अंजुम खान, रेखा राव, पदमा निनामा, प्रेम सिंह भाबर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।




