पेटलावद नगर परिषद में एल्डरमैन नियुक्ति पर बधाइयों का दौर,,सारंगी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भीं दी आत्मीय शुभकामनायें बधाई…

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
नगर परिषद पेटलावद में एल्डरमैन के रूप में हेमंत कुमार भट्ट एवं माया राजू सतोगिया की नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। दोनों की नियुक्ति को जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान का सम्मान माना जा रहा है।
नवनियुक्त एल्डरमैन हेमंत कुमार भट्ट एवं माया राजू सतोगिया को विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। नागरिकों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में नगर के विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा।
इसी क्रम में सारंगी मंडल द्वारा भी दोनों जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। मंडल अध्यक्ष पप्पुलाल गामड़, मंडल महामंत्री रामचंद्र भूरिया, पवन गुर्जर सरपंच,फूंदी बाई मैड़ा, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश भाई ,संजय उपाध्यक्ष,शैलेन्द्र सिंह राठौर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जीतेन्द्र गेहलोत परमानंद पाटीदार, हेमेंद्र सिंह राठौ ,जयराज भट्ट, बाबूलाल पाटीदार,राजेश पाटीदार, पप्पू पाटीदार,हर्षवर्धन सिंह, जीतेन्द्र वर्मा,प्रेमदास वैरागी सहित समस्त भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
स्थानीय नागरिकों ने आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्त एल्डरमैन नगर के विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पेटलावद को प्रगति के नए आयामों तक पहुंचाएंगे।




