पेटलावद में गेहूं उपार्जन केंद्र का शुभारंभ, किसानों का किया गया सम्मान…

#Jhabuahulchul
पेटलावद@ओपी मालवीय
विपणन की सरकारी संस्था द्वारा संचालित गेहूं उपार्जन केंद्र का शुभारंभ पेटलावद क्षेत्र के पाटीदार वेयरहाउस पर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम सुश्री तनुश्री मीणा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रबंधक दरबार गजराज सिंह देवड़ा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुरेश तोमर सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में अन्नदाता किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत किया गया तथा किसानों एवं तोलकर्ताओं का तिलक लगाकर एवं हार पहनाकर सम्मान किया गया।
उद्घाटन अवसर पर अधिकारियों ने किसानों को शासन की उपार्जन व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही किसानों से अपील की गई कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना गेहूं उपार्जन केंद्र पर लाकर समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों में उत्साह देखा गया और उन्होंने शासन की इस व्यवस्था की सराहना की।




