झकनावदा

पीएम श्री विद्यालय झकनावदा में टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन,,संकुल के होनहार 80 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा..

#Jhabuahulchul 

झकनावदा@नारायण राठौड़ 

पीएम श्री विद्यालय झकनावदा में संकुल से लगे भेरूपाड़ा, सेमलिया, कुंम्भाखेड़ी,झोसरपाड़ा,बखतपुरा, धोलीखाली,झकनावदा कन्या शाला,मीडिल स्कूलों के शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई शैक्षणिक सामग्री को प्रदर्शित करना तथा शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक और व्यवहारिक बनाना था। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों से संबंधित आकर्षक चार्ट, कार्यशील मॉडल, प्रोजेक्ट फाइलें, विज्ञान एवं गणित आधारित गतिविधि सामग्री तथा पर्यावरण, सामाजिक विज्ञान और भाषा विषयों की अभिनव अस्सी विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियां प्रदर्शित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडल एवं प्रोजेक्ट की जानकारी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को दी। बच्चों की रचनात्मकता, मेहनत और प्रस्तुतीकरण शैली ने सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों ने भी नवीन एवं आकर्षक टीएलएम तैयार कर शिक्षण में नवाचारों को प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में यह देखने को मिला कि कैसे स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर कम लागत में प्रभावी शिक्षण सामग्री तैयार की जा सकती है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष देवकुंवर पडियार, ठाकुर धर्मसिंह डोडिया जावरा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश काँसवा, समाजसेवी श्रेणिक कोठारी एवं पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष फकीरचंद माली व पत्रकार संजय व्यास के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया,एवं हेमेंद्र कुमार जोशी भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया तथा विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और विषय के प्रति रुचि बढ़ती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहकर व्यवहारिक और प्रयोगात्मक होनी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव हो सके। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक नवाचारों को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदर्शनी के सफल आयोजन से विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा और अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने भी विद्यालय की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर जन शिक्षक सुरेंद्र सिंगाड़,ज्योति सोलंकी,पद्मसिंह टैगोर,प्रतिभा सोलंकी,शिक्षक कैलाश कटारा, संदीप पाटीदार,दिनेश बघेल,शिवानी चौहान,दिनेश राठौड़,रिंकू पवार,पूजा कटारे ,प्रेमलता पाटीदार,संतोष कटारा,लक्ष्मी चौधरी, ज्योति गेहलोत आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!