खवासा
पाइप लाइन बिछाने के बाद नहीं भरे जा रहे हैं गड्ढे, क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार..?…सड़क के दोनों ओर खुदाई, समतलीकरण नहीं…

#Jhabuahulchul
खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार
खवासा गांव में नल-जल योजना के तहत नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। नवीन पाइपलाइन डालने के लिए जेसीबी मशीन से सड़कों की खुदाई की गई है। हालांकि कुछ स्थानों पर पाइप डालने के बाद गड्ढों का भराव किया गया है, लेकिन कई बड़े गड्ढों को अब भी खुला छोड़ दिया गया है, जो किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं।

स्थिति यह है कि सड़क के दोनों ओर खुदाई तो कर दी गई, ओर पाइप लाइन भी डाल दी गई। लेकिन समतलीकरण नहीं किया गया। खुदाई से निकली मिट्टी और पत्थर साइड में ही पड़े हुए हैं, जिससे सड़क और अधिक संकरी हो गई है। पहले से ही संकरी सड़क अब और भी बाधित हो गई है। साइड में जगह नहीं होने के कारण वाहन चालकों को मजबूरी में अपने वाहन बीच सड़क पर खड़े करने पड़ रहे हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।



