खवासा

न्यू हाईट्स पब्लिक स्कूल में हिंदू नववर्ष व गुड़ी पड़वा पर अनोखा आयोजन..

#Jhabuahulchul 

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया 

न्यू हाईट्स पब्लिक स्कूल में हिंदू नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर इस पर्व को विशेष रूप से मनाया गया। बच्चों तक अपनी सांस्कृतिक धरोहर पहुँचाने के उद्देश्य से संस्था ने इस थीम को अपनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत में अभिभावकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया, जिसके बाद माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ आयोजन प्रारंभ हुआ। बोर्ड कक्षाओं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को रिजल्ट के साथ उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों को हिंदू नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा के महत्व की जानकारी भी दी गई। संस्था ने नवाचार करते हुए प्रवेश द्वार से लेकर भवन तक नववर्ष, गुड़ी पड़वा, नारी सशक्तिकरण एवं जागरूकता से जुड़े संदेशों के बोर्ड लगाए, जिन्हें अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पढ़ा और सराहा।

परंपरा के अनुसार गुड़ी पड़वा पर नीम का रस पीने की परंपरा को भी निभाया गया। संस्था द्वारा आगंतुकों के लिए नीम रस का स्टॉल लगाया गया। बच्चों के लिए आकर्षक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया, जिसे लेकर वे काफी उत्साहित नजर आए।

अंत में संस्था प्रबंधन ने आगामी सत्र की तैयारियों की जानकारी देते हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संदीप जादौन द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!