
#Jhabuahulchul
पेटलावद डेस्क। अखिल भारतीय वनवासी एवं कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन हाल ही में रतलाम विधानसभा परिसर में किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अधिवेशन के दौरान संघ की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें थांदला क्षेत्र के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता रादू सिंह भाभर को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद रादू सिंह भाभर का प्रथम बार पेटलावद आगमन हुआ। इस अवसर पर संघ के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका पारंपरिक रूप से भगवा दुपट्टा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में संगठन मंत्री जितेंद्र जी गुर्जर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शांतिलाल हटीला, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सोमजी भूरिया, वनवासी एवं कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुरजी भगोरा, भारतीय मजदूर संघ के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सिसोदिया, जिला मंत्री लक्ष्मण भूरिया, फकीरचंद पाटीदार, खुशाल सहित संघ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने रादू सिंह भाभर के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संघ और अधिक मजबूत और प्रभावशाली भूमिका निभाएगा।





