थांदला

नवापाड़ा कस्बे से लापता दो मासूम बच्चे सुरक्षित मिले…!

#Jhabuahulchul 

थांदला डेस्क। थाना थांदला अंतर्गत नवापाड़ा कस्बे से कल दिन में घर से निकले दो मासूम बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार रौनक पिता दिनेश नाथ उम्र 5 वर्ष निवासी नवापाड़ा कस्बा थाना थांदला एवं विष्णु पिता दिनेश नाथ उम्र 4 वर्ष निवासी सदर, दोनों बच्चे कल दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच घर से निकल गए थे। उस समय उनके माता-पिता काम पर गए हुए थे।

देर शाम तक बच्चों के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने मामले की सूचना रात्रि करीब 10 बजे पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल संपूर्ण थाना क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन रात में बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता की मदद से खोजबीन तेज की गई।

आज सुबह करीब 8:30 बजे दोनों ही बच्चे मछली माता रोड पर सुरक्षित अवस्था में पाए गए। पुलिस ने बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।

पुलिस द्वारा मामले में पहले ही रात्रि में धारा 137(2) बीएनएस के तहत दो अपराध पंजीबद्ध कर लिए गए थे। फिलहाल बच्चों के सुरक्षित मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!