थांदला
नवागत एसडीएम भास्कर गाचले ने किया पदभार ग्रहण….

थांदला@आयुष पाटीदार
जिले की कप्तान कलेक्टर नेहा मीना द्वारा दो दिन पूर्व प्रशासनिक सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए थे। जारी आदेश के तहत भास्कर गाचले को थांदला एसडीएम की कमान सौंपी गई थी।
इसी क्रम में आज भास्कर गाचले ने थांदला पहुंचकर एसडीएम के रूप में अपना विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी।
नवीन एसडीएम की पदस्थापना से क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।



