“निर्दयता की हद पार, ट्रैक्टर से घसीटी गई गाय, चालक फरार – खजूरी में भड़का आक्रोश…

थांदला@शिवम राजपुरोहित
थांदला के खजूरी क्षेत्र में आज शाम एक बेहद चिंताजनक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रैक्टर चालक गाय को घसीटते हुए ले जा रहा था, जिसे देख आसपास मौजूद जागरूक लोगों ने तुरंत उसे रोकने का प्रयास किया।
स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते ट्रैक्टर को रुकवाया गया और गाय को उस स्थिति से बाहर निकाला गया, जहां वह ट्रैक्टर के पीछे फंसी हुई थी। हालांकि, इसी दौरान मौका पाकर ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया। लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह करीब 1–2 किलोमीटर दूर जाकर नजरों से ओझल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि संभवतः ट्रैक्टर चालक से पहले गाय को टक्कर लगी होगी, जिससे वह ट्रैक्टर के पीछे फंस गई। इसके बावजूद चालक ने वाहन रोकने की बजाय उसे घसीटते हुए आगे बढ़ाना जारी रखा।
घटना ने क्षेत्र में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है, और लोग इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



