झकनावदा

नगर की होनहार बालिका आरोही धर्मेंद्र मिस्त्री को श्रीमद्भागवत गीताज्ञान प्रतियोगिता में जिले में मिला प्रथम पुरस्कार, मध्यप्रदेश की राजधानी में हुई सम्मानित…

#Jhabuahulchul 

झकनावदा@नारायण राठौड़ 

हौसले ऊंचे हो तो कोई भी मुश्किल मंजिल बनने से नहीं रोक सकती …..जी हां हम बात कर रहे है नगर की 9 वी कक्षा में पढ़ने वाली आरोही धर्मेंद्र मिस्त्री की जिसने श्रीमद् भागवत गीताज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने अटूट दृढ़ संकल्प और मजबूत इच्छा शक्ति के साथ अपने सपनों को साकार कर मध्य प्रदेश में तीसरा और झाबुआ जिले में प्रथम स्थान पा कर अपना ओर अपने माता पिता का नाम रोशन कर अपने नगर को गौरान्वित किया ।

आरोही मिस्त्री को इस प्रतियोगिता में उत्तीर्ण होने पर कल भोपाल के रवींद्र भवन में प्रमाण पत्र और वीर भारत न्यास द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

आरोही की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, नगर वासियों ओर मित्रो ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!