नारायण सिंह नायक अपनी 42 वर्ष 2 माह 18 दिन की शासकीय सेवा पूर्ण कर आज सेवानिवृत्ति हो गए..

#Jhabuahulchul
मेघनगर@मुकेश सोलंकी
विकास खंड शिक्षा अधिकारी मेघनगर, नारायण सिंह नायक (दिलीप नायक) 31/01/2026 को अपनी 42 वर्ष 2 माह 18 दिन की उत्कृष्ट एवं समर्पित शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हो गए हैं।
श्री नायक का शैक्षणिक एवं सेवाकालीन जीवन अत्यंत प्रेरणादायी रहा है। जिस विद्यालय में उन्होंने स्वयं शिक्षा प्राप्त की, उसी विद्यालय में उन्होंने शिक्षक, प्रधान पाठक एवं व्याख्याता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। यह उनके जीवन की विशेष उपलब्धि रही कि शिक्षा ग्रहण करने से लेकर शिक्षा देने तक की यात्रा उन्होंने उसी संस्था से प्रारंभ कर समाज को समर्पित की। शिक्षा विभाग के साथ-साथ उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के दायित्व का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्तमान मैं वे विकास खंड शिक्षा अधिकारी, मेघनगर के पद पर कार्यरत रहते हुए सेवानिवृत्त हो गये हैं।




