खवासा

मुरली मोहल्ले में ग्राम पंचायत की लापरवाही से बढ़ा हादसे का खतरा…!

#Jhabuahulchul 

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार 

मुरली मोहल्ले में ग्राम पंचायत की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां नल सप्लाई के लिए लगाए गए वाल्व पर लगी लोहे की जाली पूरी तरह टूट चुकी है। जाली के टूटने से उसके पास एक बड़ा गड्ढा बन गया है, जो लगातार दुर्घटना का कारण बनने की आशंका पैदा कर रहा है।

इस मार्ग से रोज़ाना छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, साथ ही आसपास के बच्चे भी इसी स्थान के पास खेलते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार वाहन चालक और बच्चे गड्ढे में पैर या पहिया फंसने से बाल-बाल बचे हैं। यदि समय रहते मरम्मत नहीं की गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

मोहल्ले वासियों का कहना है कि ग्राम पंचायत से इस समस्या पर तुरंत ध्यान देने और क्षतिग्रस्त वाल्व कवर की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!