झाबुआ

मूसलधार बारिश में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे..?..बारिश का अलर्ट था,,फिर भी खुले स्कूल,,क्या बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहा प्रशासन..?..क्या आदेश तभी जारी होगा जब हादसा होगा..?

#Jhabuahulchul 

झाबुआ@आयुष पाटीदार/जितेंद्र बैरागी 

झाबुआ जिले में गुरुवार सुबह से मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कें पानी से लबालब हो गईं। नदी नाले उफान पर थे। जगह-जगह कीचड़ फैल गई। इन हालातों में जब आम लोग घरों से निकलने से बच रहे थे। तब छोटे-छोटे बच्चे और शिक्षक मजबूरी में भीगते हुए स्कूल पहुँचे। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि प्रशासन ने छुट्टी का आदेश तक जारी नहीं किया। मौसम विभाग पहले ही जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर चुका था। आसपास के जिलों ने एहतियात बरतते हुए एक दिन पहले ही स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया था, लेकिन जिले में प्रशासन ने कोई फैसला नहीं लिया। सुबह बच्चों को मजबूरी में छतरियां और बरसाती लेकर स्कूल जाना पड़ा।

लोग सवाल उठा रहे हैं कि प्रशासन आखिर किसका इंतजार कर रहा था। क्या बच्चों को जोखिम में डालकर ही आदेश जारी किया जाता? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को हालात की गंभीरता नजर नहीं आई..?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!