Uncategorized

मेघनगर में 27 सितंबर को ‘जीवन बचाओ महाआंदोलन’, जहरीली फैक्ट्रियों के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन।

झाबुआ@हरीश यादव

झाबुआ जिले का औद्योगिक मेघनगर क्षेत्र में जहरीले केमिकल वेस्ट से फैलते प्रदूषण के खिलाफ अब बड़ा जनआंदोलन खड़ा होने जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ के नेतृत्व में “जीवन बचाओ महाआंदोलन” आयोजित किया जाएगा।

पहले यह आंदोलन 24 सितंबर को तय था, लेकिन अब इसे संशोधित दिनांक 27 सितंबर 2025 (शनिवार) को रखा गया है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी, मेघनगर (पुलिस थाना के पीछे) में होगा।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले रसायन ने आसपास के 10 किलोमीटर क्षेत्र को प्रभावित कर दिया है। हैंडपंप, बोरिंग, कुएं और नदी-नालों का पानी जहरीला हो गया है। खेतों की फसलें चौपट हो रही हैं, पशु-पक्षी मर रहे हैं और लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।

इस महाआंदोलन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया, स्थानीय विधायक वीरसिंह भूरिया, जिला प्रभारी हिरालाल अलावा, सह प्रभारी गिरीश जायसवाल, सोनल भाबर (अध्यक्ष जिला पंचायत), पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा और जेवियर मेड़ा सहित जिले और ब्लॉक के सभी पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कार्यक्रम का विवरण

दिनांक – 27 सितंबर 2025 (शनिवार)

समय – सुबह 11 बजे

स्थान – कृषि उपज मंडी, मेघनगर (पुलिस थाना के पीछे), जिला झाबुआ

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यामीन शेख और जनपद पंचायत अध्यक्ष ललिता मुनिया ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं और जहरीली फैक्ट्रियों को बंद कराने की लड़ाई को मजबूती दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!