मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र में जल प्रदूषण को लेकर संयुक्त दल की कार्यवाही…

#JHABUAHULCHUL
मेघनगर@मुकेश सोलंकी
दिनांक 20/01/2026 को संयुक्त दल द्वारा कार्यवाही की गई। इस दौरान एमपीआईडीसी के इंद्रसिंह राजपूत (सहायक यंत्री), मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक आर.आर. भंवर एवं आर.एम. गामड़, क्षेत्रीय कार्यालय धार के रसायनज्ञ अशोक राजावत तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा द्वारा नगर मेघनगर के औद्योगिक क्षेत्र में जल प्रदूषणकारी उद्योगों के बाहर दूषित जल के निस्सारण के संबंध में निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम मेसर्स सिद्धि विनायक इंटरप्राइजेस, मेसर्स अंजनिया इंडस्ट्रीज, मेसर्स राठौर फ्रॉम इंडस्ट्रीज एवं मेसर्स ट्रेंड केमिकल इंडस्ट्रीज आदि का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण दिवस रेलवे लाइन के समीप एमपीआईडीसी द्वारा दूषित जल के संग्रहण हेतु 50 किलोलीटर क्षमता का डायवर्सन संप निर्मित पाया गया। हालांकि उद्योगों से इस डायवर्सन संप तक पाइपलाइन का कार्य अभी शेष है। इस संप से सीधे CETP में दूषित जल भेजा जाएगा, जिससे भविष्य में औद्योगिक क्षेत्र से उत्पन्न दूषित जल एवं सीवेज वाटर को प्राकृतिक जल स्रोतों में मिलने से रोका जा सकेगा।
इसके पश्चात निरीक्षण दल द्वारा गारिया नाले का भी निरीक्षण किया गया, जहां नाले में लाल रंग युक्त दूषित जल पाया गया। नाले के जल का नमूना संग्रहित किया गया। इसी प्रकार इंटेकवेल से इनलेट एवं आउटलेट का जल नमूना भी संग्रहित किया गया।





