मेघनगर जनपद पंचायत के समीप चल रहे अवैध निर्माण कार्य को राजस्व की टीम ने रुकवाया,,,नगर परिषद सी.एम.ओ तहसीलदार, एस.डी.एम कलेक्टर को भेजेंगे प्रतिवेदन…!

अवैध निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियो का दल 12 सितंबर को मुख्यमंत्री से पेटलावद में करेगा मुलाकात..!
#Jhabuahulchul
मेघनगर@मुकेश सोलंकी
मेघनगर की ह्रदय स्थली जनपद पंचायत के समीप बेशकीमती करोड़ों रुपए की सर्वे भूमि नम्बर 535/1 पर अतिक्रमण कर निर्माण के मामले का स्थानीय प्रशासन ने संज्ञान लिया है। सोमवार को नगर परिषद के पांच से अधिक पार्षदों ने उक्त शासकीय भूमि पर चल रहे 15 दिनों से अवैध निर्माण की लिखित शिकायत मेघनगर राजस्व विभाग को दी थी जिसके बाद मंगलवार को भुमाफिया द्वारा आनंद-फानन में बोरिंग एवं बाउंड्री वॉल बनाने का प्रयास किया जा रहा था शिकायत के बाद मगंलवार देर शाम काम रुकवा दिया गया एवं बुधवार को राजस्व विभाग का दल निर्माणधीन चल रहे कार्य को रुकवा कर निरीक्षण करने पहुंचा जिसमें तहसीलदार पिंकेश परमार, आर आई, गिरदावर पटवारी आदि दलबल के साथ निरीक्षण करने पहुचकर काम बंद रखने की हिदायद दी. जनप्रतिनिधियों द्वारा लिखित शिकायत बताया गया कि उक्त भूमि मंडीनजूल शासकीय है जो निर्माणकर्ता द्वारा 2 रजिस्ट्री अलग अलग प्रस्तुत की जा रही है उसमें भूमि का सर्वे नंबर कहीं भी अंकित नही एवं चतुर्थ सीमा का कोई उल्लेख नहीं है खाता खसरा नकल व पुराने रिकॉर्ड में भी भूमि शासकीय होकर दर्ज है जिसकी अब इस मामले की सूक्ष्म जांच राजस्व विभाग के हाथों में होकर प्रतिवेदन के माध्यम से कलेक्टर नेहा मीना को आगामी दिनों प्रस्तुत की जायेगी.
अवैध निर्माण की शिकायत लेकर जनप्रतिनिधियो का दल मुख्यमंत्री से करेगा मुलाकात
मध्य प्रदेश में सूबे के मुखिया मोहन यादव पेटलावद ब्लास्ट की बरसी पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे तो वही लाडली बहन योजना को लेकर भी एक बड़ी जनसभा पेटलावद में आयोजित होना है जिसको लेकर स्थानीय शासन प्रशासन ने तैयारी पूर्ण कर ली है इस दौरान सत्ता दल के प्रदेशस्तरीय राजनेता एवं जिले एवं नगर के जनप्रतिनिधियो पार्षदों ने मुख्यमंत्री के नाम शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण की लिखित शिकायत का पूरा पुलन्दा तैयार कर मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है उक्त मामले की शिकायत 12 सितंबर को पेटलावद आ रहे हैं मुख्यमंत्री से भी चल रहा है अवैध निर्माण कार्य की शिकायत की जाएगी।




