मेघनगर

मेघनगर में पंचायत सचिव निलंबन पर बवाल, 61 पंचायतों के सचिव–रोजगार सहायकों ने किया काम बंद…

#Jhabuahulchul 

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

जनपद पंचायत मेघनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत संजेली नानिया साथ के सचिव लक्ष्मण सिंह हाड़ा के निलंबन ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। बुधवार को विकासखंड की सभी 61 ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं रोजगार सहायकों ने एकजुट होकर जनपद पंचायत कार्यालय में काम बंद कर जोरदार नारेबाजी की और जिला पंचायत सीईओ के निर्णय को एकतरफा, अन्यायपूर्ण और प्रक्रियाविहीन बताया।

गोकशी प्रकरण से जुड़ा मामला

पूरा विवाद 6 दिसंबर 2025 को संजेली नानिया साथ के वन क्षेत्र में सामने आए गोकशी मामले से जुड़ा है। इस घटना के बाद प्रशासन की कथित उदासीनता को लेकर सर्व हिंदू समाज में भारी आक्रोश फैल गया था। इसी क्रम में 31 दिसंबर 2025 को मेघनगर नगर बंद रखा गया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषी कर्मचारियों, अधिकारियों और गोहत्या में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी।

सूचना न देने का आरोप, सचिव को बनाया गया बलि का बकरा

एसडीएम मेघनगर ने 9 दिसंबर 2025 को जनपद पंचायत सीईओ को पत्र जारी कर आरोप लगाया कि गोकशी स्थल के पास बने सरकारी तालाब के निर्माण के बावजूद घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को नहीं दी गई। इसी आधार पर पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

नोटिस एक माह बाद, निलंबन समय से पहले

जनपद पंचायत द्वारा 16 दिसंबर 2025 को सचिव लक्ष्मण सिंह हाड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, लेकिन यह नोटिस उन्हें एक माह बाद 15 जनवरी 2026 को प्राप्त हुआ। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह रही कि नोटिस में दी गई समय-सीमा पूरी होने से पहले ही 16 जनवरी 2026 को जिला पंचायत सीईओ द्वारा निलंबन आदेश जारी कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!