मध्य प्रदेश स्थापना दिवस बालक छात्रावास में मनाया गया,,,प्रतिभा बच्चों का किया सम्मान..!

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
मध्य प्रदेश की स्थापना को लेकर स्थापना दिवस सभी जगह मनाया गया सारंगी बालक छात्रावास में झंडा वंदन कर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच फूनदी बाई मेडा सरस्वती माता की पूजन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की कार्यक्रम का संचालन छात्रावश अधीक्षक शंभू लाल मालीवाड़ द्वारा किया गया कार्यक्रम में सभी अतिथियों का छात्रावास के बच्चों द्वारा स्वागत किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ परमानंद पाटीदार, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गहलोत, मीडिया प्रभारी सुरेश चंद परिहार ने मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के बारे में बच्चों को बताया छात्रावास के बच्चों द्वारा कार्यक्रम के तहत सरस्वती वंदना का वाचन किया स्कूल ग्राउंड पर बच्चों द्वारा खेलकूद में भाग लिया जिसमें प्रथम , द्वितीय, तृतीय आने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच फूनदी बाई मेडा, भाजपा जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जितेंद्र गहलोत, भाजपा के वरिष्ठ परमानंद जी पाटीदार, मीडिया प्रभारी सुरेश परिवार, प्रेमदास बैरागी, पत्रकार संजय उपाध्याय, छात्रावास स्टॉफ़ छात्रावास के बच्चे उपस्थित थे





