बामनिया

लूट के विरोध में व्यापारी सड़कों पर, चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन…

#Jhabuahulchul 

बामनिया@जितेंद्र बैरागी

शनिवार रात कालू अग्रवाल के साथ हुई लूट की घटना के बाद बामनिया का व्यापारी वर्ग आक्रोशित हो उठा। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बामनिया चौकी से लेकर झाबुआ एसपी कार्यालय तक चर्चा इस बात की है कि आखिर यह लूट है, या सड़क दुर्घटना। जबकि घायल व्यापारी ने अस्पताल जाने से पहले खुद अपने साथ लूट की बात कही थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पूरे घटनाक्रम को लेकर भ्रम की स्थिति क्यों बनाई जा रही है। घटना में कालू अग्रवाल के दांत टूटे, सिर के पीछे गंभीर चोट आई, हाथ व जबड़े में भी चोटें आई और रुपयों से भरा बैग बदमाश ले गए। पुलिस द्वारा लूट की पुष्टि के बाद भी व्यापारियों में असंतोष कम नहीं हुआ है।

सकल व्यापारी संघ उतरा सड़क पर

बामनिया सकल व्यापारी संघ केवल इस एक घटना को लेकर सड़क पर नहीं आया, बल्कि वर्ष 2025-26 में हुई चोरी और लूट की घटनाओं में कार्रवाई नहीं होने से व्यापारी पहले से नाराज हैं। व्यापारियों का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सौंपने के बाद भी पुलिस को एक भी मामले में ठोस सफलता नहीं मिली। व्यापारी संघ ने एसपी के नाम ज्ञापन चौकी प्रभारी को सौंपते हुए मांग की कि बामनिया क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर तत्काल अंकुश लगाया जाए। शराबियों, अपराधियों और बाइकों पर हुड़दंग मचाने वालों में पुलिस का खौफ समाप्त हो चुका है, जिसे दोबारा स्थापित करने की जरूरत है।

व्यापारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!