लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल को रीजन कॉन्फ्रेंस में मिले 8 महत्वपूर्ण अवार्ड…

#Jhabuahulchul
रायपुरिया@राजेश राठौड़
लायंस इंटरनेशनल के सेवा पथ पर अग्रणी रहते हुए लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने एक बार फिर अपनी सेवा गतिविधियों और सक्रियता का लोहा मनवाया है। हाल ही में रतलाम में आयोजित रीजन कॉन्फ्रेंस में क्लब को विभिन्न श्रेणियों में कुल 8 अवार्ड्स से नवाजा गया।
प्रमुख उपलब्धियां और सम्मान रीजन चेयरमैन श्रीमती प्रेमलता दवे की अध्यक्षता और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस गरिमामय समारोह में क्लब की समर्पित टीम को सम्मानित किया गया।
निलेश पालीवाल को अतिश्रेष्ठ झोन चेयरपर्सन, गजेंद्र काग को अतिश्रेष्ठ अध्यक्ष और विकास चौहान को सर्वश्रेष्ठ सचिव के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
क्लब की गतिविधियों में निरंतर सहयोग के लिए प्रबोध मोदी और मनोज जानी को सेवा सहयोग अवार्ड प्रदान किया गया।
नमामि सेवा सम्मान: विशेष सेवा कार्यों के लिए गजेंद्र काग, विकास चौहान और दिलीप राठौड़ को नमामि सेवा सम्मान से विभूषित किया गया।
लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल को न केवल व्यक्तिगत बल्कि संस्थागत स्तर पर भी श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए चुना गया। क्लब को श्रेष्ठ स्थाई गतिविधि, सर्वश्रेष्ठ छवि निर्माण, धन संग्रहण और सेवा सप्ताह के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राम जाट, रीजन कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया, रीजन सचिव नीरज सुरोलिया, कैबिनेट सचिव संजय डिंगडांग और रीजन कोऑर्डिनेटर संतोष सोनी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।
अवार्ड प्राप्त करने वाली टीम में अध्यक्ष गजेंद्र काग, कोषाध्यक्ष दिलीप राठौड़, प्रबोध मोदी, मनोज जानी, दीपेश छजलानी, निलेश पालीवाल, निलेश भट्ट, यश रामावत, रजनीकांत शुक्ला, राकेश मांडोत और नरेंद्र चतुर्वेदी शामिल रहे। क्लब की इस उपलब्धि पर नगर के गणमान्य नागरिकों और लायंस साथियों ने हर्ष व्यक्त किया है।




