कुदरत की मार बेमौसम बारिश से गेहूँ, टमाटर और तरबूज़ की फसलें बर्बाद, किसान परेशान…

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश से किसानों की कई फसलें प्रभावित हुई हैं गेहूँ के साथ-साथ टमाटर और तरबूज़ की खेती को भी भारी नुकसान हुआ है खेतों में जलभराव नहीं हुआ, लेकिन लगातार बारिश और नमी के कारण फसलें खराब हो गई हैं
गेहूँ की खड़ी फसल झुककर जमीन से सट गई है, जिससे बालियां खराब होने लगी हैं वहीं टमाटर की फसल में फल फटने और सड़ने की समस्या सामने आई है तरबूज़ की फसल भी नमी के कारण खराब होने लगी हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है
किसानों का कहना है कि उन्होंने बीज, खाद और दवाइयों पर काफी खर्च किया था फसल तैयार होने के करीब थी, लेकिन अचानक हुई बारिश ने मेहनत पर पानी फेर दिया
स्थानीय किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है उनका कहना है कि यदि समय रहते सहायता नहीं मिली तो उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, बेमौसम बारिश से सब्जी और अनाज दोनों की गुणवत्ता प्रभावित होती है, जिससे बाजार में सही दाम मिलना भी मुश्किल हो जाता है
किसानों के खेत में सर्वे कर रहे हैं
सारंगी हलका पटवारी यश रामावत ने संवाददाता से चर्चा करते हुए बताया शासन के निर्देश अनुसार किसानों के खेत में पहुंचकर बर्बाद फसल का सर्वे कर किसानों को उचित सहायता प्रदान करने का प्रयास करेंगे
यस रामावत हलका पटवारी सारंगी




