करवड़

करवड़ में धुलेटी व भगोरिया को लेकर शांति समिति की बैठक, अतिरिक्त पुलिस बल की मांग…

#Jhabuahulchul 

करवड़@सूरज गामड़ 

ग्राम करवड़ पुलिस चौकी परिसर में आगामी धुलेटी और भगोरिया पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पेटलावद थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया एवं करवड़ चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुडावत ने की।

बैठक में चर्चा की गई कि धुलेटी पर गांव में पारंपरिक ‘चूल’ का आयोजन किया जाता है। इसी दिन भगोरिया पर्व होने के कारण आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग चूल देखने के लिए आते हैं। भीड़ अधिक होने से असामाजिक तत्वों की मौजूदगी की आशंका भी बनी रहती है, जिससे माहौल खराब होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसे ध्यान में रखते हुए उपस्थित ग्रामीणों ने कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक पुलिस बल तैनात करने की मांग की, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

थाना प्रभारी ने बैठक में उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि सभी लोग आपसी सहयोग बनाए रखें तथा कार्यक्रम का समापन समय पर करने का प्रयास करें, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

बैठक में उपसरपंच राजेश पाटीदार, प्रकाश चंद भंडारी, अरुण श्रीमाल, बद्रीलाल भालोड, राजू गहलोत, पराग गामड़, प्रकाश कालू कटारा, विनोद शर्मा, रामकृष्ण शर्मा, अशोक वर्मा, सूरज गामड़ एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!