Uncategorized

कलेक्टर के निर्देशानुसार हुआ विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण एवं साक्षरता परीक्षा का आयोजन।

पेटलावद@डेस्क रिपोर्ट 

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार खंड स्त्रोत समन्वयक श्रीमती रेखा गिरी ने संकुल केंद्र रायपुरिया एवं जामली के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति पंजी, बच्चों की कॉपियां, शैक्षिक गुणवत्ता, मध्यान्ह भोजन, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, पंखों और लाइट सहित बैठक व्यवस्था की गहन जांच की गई। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

 

निरीक्षण के दौरान श्रीमती गिरी ने प्राथमिक विद्यालय पनास में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष का अवलोकन कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने नवभारत उल्लास साक्षरता परीक्षा में सम्मिलित प्रतिभागियों से संवाद किया और उन्हें प्रोत्साहन दिया।

ब्लॉक पेटलावद में चल रहे साक्षरता अभियान को लेकर बताया गया कि निर्धारित लक्ष्य 12,878 के विरुद्ध आज दोपहर 3 बजे तक कुल 8,414 असाक्षर प्रतिभागियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इसे जिले की दृष्टि से सराहनीय उपलब्धि माना गया।

इसी क्रम में जिलेभर के सामाजिक चेतना केंद्रों पर भी उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा का आयोजन जिला कलेक्टर एवं जिला साक्षरता अधिकारी के निर्देशन में किया गया। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने शामिल होकर जिले में शिक्षा और साक्षरता स्तर को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक नया आयाम प्रस्तुत किया।

निरीक्षण के दौरान जनशिक्षक गणपत निनामा, साक्षरता सह-समन्वयक श्री कुशाल सिंह चौहान एवं श्री शंकरलाल परमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!