खवासा

खवासा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा की स्थापना,,,तैयारियां अंतिम चरण में..!

#Jhabuahulchul 

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया 

क्रांति सूर्य धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर खवासा में जयस (आदिवासी युवा शक्ति संगठन) द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा बामनिया रोड स्थित उप तहसील कार्यालय के समीप लगाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जयस का जिला स्तरीय बिरसा मुंडा जयंती आयोजन भी खवासा में ही होने जा रहा है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र से वक्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत, विधायक जयकृष्ण पटेल, कमलेश्वर डोडियार सहित भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही मध्यप्रदेश जयस के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।

प्रतिमा स्थापना व आयोजन को लेकर जयस खवासा प्रतिमा स्थापना टीम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। तथा स्थानीय स्तर पर तैयारी जोरों पर चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!