खवासा

खवासा में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा,,देशभक्ति का दिखा अद्भुत नजारा..!

#Jhabuahulchul 

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार 

मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर, खवासा में आज एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं इस यात्रा के लिए उत्साहित दिखे। यात्रा की शुरुआत कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल से हुई और यह नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बामनिया रोड स्थित ग्राम पंचायत भवन पर जाकर समापन हुई।

यात्रा के दौरान, निजी स्कूलों के बच्चों ने भारत माता, भगत सिंह और महात्मा गांधी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धारण कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। तिरंगा यात्रा का बस स्टैंड पर भव्य स्वागत किया गया,  पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।

इस आयोजन में ग्राम पंचायत की सरपंच गंगा बाई खराड़ी, उप सरपंच मनोहर बारिया, सचिव कांतिलाल परमार, जनपद सीईओ, जनपद उपाध्यक्ष मायावती प्रेमसिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष किरण देवदा, मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि देवीसिंह देवदा, एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, सरकारी विभागों के कर्मचारी और स्व-सहायता समूहों की दीदियाँ भी इस देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। इस दौरान, चौकी प्रभारी एडमिरल तोमर ने भी व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!