खवासा में खोई महिला को खोजने में बलाई महासंघ ने निभाई अहम भूमिका,,,समय पर सूचना और सक्रियता से परिजनों से मिलवाया…!

#Jhabuahulchul
खवासा@आयुष पाटीदार
अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ की खवासा टीम ने समाजसेवा का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए आज सुबह से गुमशुदा महिला की खोजबीन में अहम भूमिका निभाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खवासा क्षेत्र की एक महिला सुबह 4 बजे से लापता थी। परिजनों की चिंता बढ़ने पर अखिल भारतीय बलाई महासंघ की टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाई।
टीम ने महिला की तस्वीर और जानकारी को सोशल मीडिया एवं विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित किया, जिससे आमजन तक सूचना तेजी से पहुंच सकी। कुछ ही समय में जानकारी प्राप्त हुई कि महिला मुंदड़ी गांव की ओर निकल गई है। इस सूचना की पुष्टि होते ही महासंघ की टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित रूप से खोज निकाला।
इसके बाद महिला को बलाई महासंघ ने अपने वाहन के माध्यम से वापस खवासा लाया गया, जहां उसे परिजनों से मिलाया गया। परिजनों ने महासंघ की तत्परता और मानवीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
बलाई महासंघ के इस सेवा भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व की सराहना पूरे क्षेत्र में की जा रही है। यह घटना न केवल मानवता का उदाहरण है, बल्कि दिखाती है कि सामूहिक प्रयासों और सोशल मीडिया की भूमिका किस प्रकार संकट में मददगार हो सकती है।




