सारंगी

खेड़ापति हनुमान जी मंदिर पर दो दिवसीय हनुमान जी जन्मोत्सव अखंड रामायण पाठ के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा.

सारंगी@संजय उपाध्याय

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी खेड़ापति हनुमान जी मंदिर पर सेवा समिति द्वारा हनुमान जी का जन्म उत्सव दो दिवसीय के रूप में मनाया जाएगा इस अवसर पर एक अप्रैल से दो अप्रैल तक अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा दो अप्रेल हनुमान जी के जन्मोत्सव पर एक कुंडीय मारुती यज्ञ का भी आयोजन होगा। मंदिर समिति ने बताया की एक अप्रैल मंगलवार को खेड़ापति हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा विशेष पूजा अर्चना के बाद श्री गणेश सुंदरकांड मंडल सारंगी द्वाराअखंड रामायण पाठ की शुरुआत करेंगे दो अप्रैल बुधवार को रामायण पाठ पूर्ण होने के बाद एक कुंडीय मारुति महायज्ञ होगा यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद श्री हनुमान जी की महा आरती उतारी जावेगी महा आरती उतारने के बाद महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा

श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर समिति द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है पूरे मंदिर प्रांगण को आकर्षित झील मिलाती रोशनी लाइटों से सजाया गया है। मंदिर समिति द्वारा नगर एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्र के भक्तों से निवेदन किया है श्री हनुमान जन्मोत्सव में पधार कर महा आरती एवं महाप्रसादी का लाभ लेकर अपने जीवन को धन्य बनाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!