काकनवानी
काकनवानी में कुएं से मिला 2 दिन से लापता व्यक्ति का शव…!

#Jhabuahulchul
परवलिया@उमेश पाटीदार
काकनवानी ग्राम के रहने वाले तानसिंह, पिता दिता डामोर (उम्र 45 वर्ष), दो दिन पूर्व घर से बाहर निकले थे। परिजनों ने बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में घर से गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजन लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे।
आज स्थानीय पुलिस ने काकनवानी के एक कुएं से तनसिंह का शव बरामद किया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया, मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
