झकनावदा

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम का विशेष आयोजन हुआ संपन्न,,,प्राचीन बावड़ियों की सफाई कर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया..

झकनावदा@नारायण राठौड़ 

नगर में आज जन अभियान परिषद विकासखंड पेटलावद की नवांकुर संस्था झकनावदा सोशल फाऊंडेशन द्वारा जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि दुर्गा बहन पडियार *जनपद उपाध्यक्ष* (जनपद पंचायत पेटलावद),और मुख्य वक्ता *भाजपा मंडल अध्यक्ष झकनावदा* जितेंद्र राठौड़, कार्यक्रम के अध्यक्षता ग्राम पंचायत *सरपंच* प्रतिनिधि बालूजी मेडा, *सचिव* विनोद देवड़ा, *पंचायत पंच* फकीरचंद माली उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रमुख बिन्दुओं में – प्राचीन बावड़ी की सफाई एवं तेजाजी मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान प्रमुख रहे। सर्व प्रथम प्राचीन बावड़ी के अंदर जो गंदगी फैली हुई थी उसे श्रमदान के द्वारा बाहर निकल गया एवं बावड़ी की सफाई की गई तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। तत्पश्चात दुर्गा बहन पडियार ने जल संरक्षण पर अपनी बात रखते हुए इसे  आध्यात्मिकता से जोड़ते हुए नदियों के महत्व और पंचतत्वों में जल के महत्व के विषयों पर विस्तार से बताया।
साथ ही पानी की बचत के लिए महत्वपूर्ण क्रियाकलापों पर चर्चा की।

मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ ने अपनी बात रखते हुए बताया कि इस अभियान के तहत शासन हम सभी से आह्वान कर रहा है कि हम लोग जागे और जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में सहयोग प्रदान करते हुए इसे जन आंदोलन का रूप प्रदान करें। इस अवसर पर सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई, सेक्टर प्रभारी मनीष मईडा, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू छात्र राहुल भाभर गोपाल मकवाना, चरण सिंह मागरोलिया, अशोक जैन, देवगिरी गोस्वामी, गिरधारी भायल, बाबू मेघवाल, मोहन जी माली, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोष कटारा, रेखा सोलंकी, सुनीता मेडा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण यादव ने किया और सेक्टर प्रभारी मनीष मैडम द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!