जिले में डीजे साउंड प्रतिबंध के बावजूद बज रहे डीजे को पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया जब्त…

झकनावदा@नारायण राठौड़
झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने जिले में डीजे संचालन का पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है, इसके बावजूद ग्रामीण इलाको में शादी विवाह में डीजे बजाने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी जिला पुलिश अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस चौकी झकनावदा की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आईसर वाहन को डीजे साउंड के साथ पकड़ा है।
ग्राम झकनावदा में पुलिस प्रशासन को सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुवे एक आईसर वाहन में डीजे साउंड लगा हुआ था जो कि कानून के नियमों का उल्लंघन करता हुआ, जोर-जोर से अधिक आवाज में बजाया जा रहा था, जिससे आमजन को परेशानी हो रही थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस वाहन को घेर लिया, लेकिन वहां से वाहन चालक मौके से फरार हो गया। डीजे को संचालित कर रहा गौरव पिता विक्रम वास्केल निवासी धार को पकड़ लिया गया और वाहन जप्त कर स्थानीय पुलिस चौकी पर खड़ा कर लिया गया।
इस पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई।
इस सराहनीय कार्रवाई में एएसआई सुरेंद्र सिंह सिसोदिया चौकी प्रभारी झकनावदा एएसआई राजवीर सिंह जाट, आरक्षक राजू और आरक्षक शंकर शामिल थे।



