झकनावदा

झकनावदा नगर मे भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया…

समाजजनों द्वारा महावीर स्वामी की तस्वीर एवं जैन धर्म का ध्वज लेकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जुलूस निकाला गया

#Jhabuahulchul 

झकनावदा@नारायण राठौड़ 

नगर में सकल जैन श्री संघ के द्वारा महावीर जन्म कल्याण महोत्सव महावीर जयंती के उपलक्ष्य में तेरापंथ सभा भवन झकनावदा से प्रात: 7:00 बजे समाजजनों द्वारा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जुलूस निकाला गया एवं जुलूस में समाजजनों द्वारा महावीर स्वामी के जयकारे लगाते हुए “त्रिशालानंदन वीर की जय बोलो महावीर” की जैसे गगन भेदी जयकारे लगाए गए। उसके पश्चात जुलूस झकनावदा जैन मंदिर देरासर पहुंचा जहां पर भगवान केसरियानाथ दादा आदिनाथ के दर्शन-वंदन पूजन कर जुलूस का समापन हुआ जिसमें सकल जैन श्री संघ, तेरापंथ सभा सभी के समाजजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!