झाबुआ

झाबुआ में बोहरा समाज के बुरहानी गार्ड का सराहनीय सेवा कार्य…

#Jhabuahulchul 

झाबुआ डेस्क। झाबुआ में बोहरा समाज के बुरहानी गार्ड से जुड़े युवा व्यवसायियों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उल्लेखनीय सेवा प्रदान की गई। इस शिविर के दौरान जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिसे समाजजनों एवं नागरिकों ने सराहा।

इस सेवा कार्य में कैप्टन ऑन अली, बुरहान बाग़ीचवाला, अब्बास बोहरा, मोहम्मद एज़्ज़ी, ताहेर एज़्ज़ी, इद्रीश बोहरा, मोहम्मद खेड़ी, हुसैन बोहरा, ताहेर बोहरा एवं अब्बास काचवाला ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए शिविर को सफल बनाया।

बोहरा समाज के इन युवाओं द्वारा किए गए इस निःस्वार्थ सेवा कार्य की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। यह पहल समाज में मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!