खवासा
झाबुआ हलचल की खबर का असर,,जहां था खुला गड्ढा, वहां खड़ा हुआ विद्युत पोल, गड्ढा भी भरा गया।

#Jhabuahulchul
खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया
“खुला गड्ढा… बंद जिम्मेदारी” खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया। जिस स्थान पर पहले खतरनाक गड्ढा खुला पड़ा था, वहां अब विद्युत पोल खड़ा कर दिया गया है और गड्ढे को भी भर दिया गया है। ग्रामीणों ने इसे खबर का सीधा असर बताया है, हालांकि अन्य जगहों पर अब भी खुले गड्ढों को लेकर चिंता बनी हुई है।




