
#Jhabuahulchul
झाबुआ/थांदला@आनंदीलाल सिसोदिया
झाबुआ जिले के थांदला, पेटलावद और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जेसीबी ड्राइवरों ने सामूहिक हड़ताल कर दी। वेतन वृद्धि को लेकर लंबे समय से चल रही अनसुनी के बाद ड्राइवर एकजुट होकर काम छोड़ चुके हैं।
ड्राइवरों का कहना है कि बढ़ती महंगाई और खर्चों के चलते वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। उनकी स्पष्ट मांग है कि मासिक वेतन बढ़ाकर ₹20,000 किया जाए, तभी वे काम पर वापस लौटेंगे।
हड़ताल के चलते थांदला–पेटलावद क्षेत्र और आसपास के इलाकों में निर्माण कार्य, सड़क निर्माण व मरम्मत सहित कई विकास गतिविधियाँ बाधित हो गई हैं।
ड्राइवरों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी वेतन वृद्धि और काम की सुरक्षा को लेकर ठोस व लिखित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।





