झाबुआ

झाबुआ में कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका का भव्य स्वागत…!

#Jhabuahulchul 

झाबुआ@हरीश यादव 

जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका का जिले में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम विधायक कार्यालय पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रकाश रांका के स्वागत में उत्साह देखने लायक था। उनका पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में कांग्रेस को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख नेता

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं :- राष्ट्रीय नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, प्रदेश महासचिव निर्मल मेहत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमल मालू डामोर, झाबुआ ब्लॉक अध्यक्ष काना गुड़िया, नगर अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौर, प्रदेश प्रवक्ता साबिर फिटवेल साथ ही जितेंद्र शाह, रशीद कुरैशी, हेमेंद्र बबलू कटारा, नटवर डोडियार, नरवेश अमलियार, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष खुना गुड़िया, राजा कुरैशी, करीम शेख, गोलू कुरैशी, संतोष हटीला, कैलाश भूरिया, प्रताप सिंह बुंदेला सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष ने दिया संगठन को मजबूत करने का संदेश :- अपने स्वागत के बाद जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका ने कहा कि उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सशक्त करना है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाकर आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

कांतिलाल भूरिया ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का आह्वान किया :- पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता हैं। अगर प्रशासनिक दबाव बनाया जाता है तो हमें कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ा रहना होगा और उनके हक की लड़ाई लड़नी होगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी के लिए एकजुट होकर काम करें और आने वाले चुनावों के लिए पूरी ताकत से जुटें।

संचालन और धन्यवाद :- कार्यक्रम का संचालन निर्मल मेहता ने किया। उन्होंने सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी का धन्यवाद किया।

पूरे आयोजन की जानकारी युवा कांग्रेस झाबुआ जिला प्रवक्ता लौकेन्द्र बिलवाल द्वारा साझा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!