झाबुआ के एसपी डॉ. शिवदयाल को बड़ी जिम्मेदारी, बने उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG)…

#Jhabuahulchul
झाबुआ@हरीश यादव
झाबुआ जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल को पदोन्नति मिली है। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह आदेश 1 जनवरी 2026 से प्रभावशील होगा।
डॉ. शिवदयाल भारतीय पुलिस सेवा के 2012 बैच के अधिकारी हैं। वर्तमान में वे झाबुआ जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उनके कार्यकाल में जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए गए।
उनकी कार्यशैली को अनुशासन, पारदर्शिता और जनसंवेदनशील पुलिसिंग के रूप में जाना जाता है। शासन के आदेश के अनुसार पदोन्नति के बाद उन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक के समकक्ष दायित्व सौंपे जाएंगे। डॉ. शिवदयाल की इस उपलब्धि को पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनकी पदोन्नति से आने वाले समय में पुलिस प्रशासन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




