झाबुआ

झाबुआ पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल को नई जिम्मेदारी,,,शिव दयाल बनें झाबुआ के नए पुलिस अधीक्षक…!

#Jhabuahulchul 

झाबुआ@हरीश यादव 

मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग की ताज़ा आदेशावली में बड़ी फेरबदल देखने को मिली है। झाबुआ जिले के पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल का स्थानांतरण किया गया है। वे अब रेलवे क्षेत्र, इंदौर में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएँ देंगे। उनके स्थान पर पुलिस अधीक्षक शिव दयाल को झाबुआ जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

 

पद्म विलोचन शुक्ल, जो भापुसे 2016 बैच के अधिकारी हैं, ने झाबुआ में पुलिस अधीक्षक के तौर पर अपनी जिम्मेदारी का बेहतरीन निर्वहन किया। उनकी कार्यशैली को सराहा गया, विशेष रूप से स्थानीय अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए। अब वे रेलवे क्षेत्र में अपनी अगली चुनौती संभालेंगे।

नव नियुक्ति शिव दयाल, भापुसे 2012 बैच के अधिकारी हैं, जिनका पिछला कार्यक्षेत्र विसबल, ग्वालियर रहा है। विसबल में सेनानी 14वीं वाहिनी के तौर पर तैनात रहते हुए उन्होंने पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला था। उनकी कार्यकुशलता और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें झाबुआ जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इस तबादले का उद्देश्य क्षेत्रीय अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाना तथा प्रशासनिक कार्यों में नवीन दृष्टिकोण का समावेश करना बताया जा रहा है। दोनों अधिकारियों के समर्पण और नेतृत्व पर भरोसा जताया गया है।

मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू हो चुका है। झाबुआ जिलेवासियों को उम्मीद है कि नए पुलिस अधीक्षक शिव दयाल जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाएंगे।

यह बदलाव पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा और सक्रियता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। आगामी समय में जिले में किस प्रकार के सुधार होंगे, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

लिंक पर क्लिक कर देखे लिस्ट….!

c4a0a165351f4618a6dbbdfa70bc5d3a

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!