झाबुआ

झाबुआ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 1.10 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला..!

#Jhabuahulchul 

झाबुआ@हरीश यादव 

झाबुआ जिले में खनिज विभाग ने अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर की गई।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनिज अधिकारी जुवानसिंह भिडे, खनिज निरीक्षक संतोष सुर्यवंशी, प्रभारी खनिज निरीक्षक आलिशा रावत और विभागीय टीम द्वारा जिलेभर में निरीक्षण एवं छापामार कार्रवाई की गई।

कार्रवाई का विवरण :

1. अवैध उत्खनन के मामले: 05
2. अवैध परिवहन के मामले: 31
3. अवैध भंडारण के मामले: 03

इन मामलों में कुल : ₹1,10,14,938 का अर्थदंड वसूलकर राशि को खनिज मद में जमा कराया गया है।

कानूनी प्रावधान :

अवैध खनन, परिवहन और भंडारण खनिज (अवैध खनन, परिवहन और भंडारण निवारण) नियम 2006 तथा भारतीय दंड संहिता के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में जुर्माने के साथ-साथ वाहन, मशीनरी और खनिज सामग्री जब्त की जाती है।

कार्रवाई की प्रक्रिया :

1. खनिज अमला नियमित रूप से जिले में गश्त और निरीक्षण करता है।

2. अवैध गतिविधि की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर वाहन और खनिज सामग्री जब्त की जाती है।

3. प्रकरण दर्ज कर अर्थदंड की वसूली की जाती है और राशि खनिज मद में जमा कराई जाती है।

जनता से अपील :

खनिज विभाग ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि अवैध खनन, परिवहन या भंडारण की जानकारी तुरंत खनिज विभाग या जिला प्रशासन को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!